फ़ास्ट अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे?

अंग्रेजी बोलना सीखे: अंग्रेजी दुनिया की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और हमारा देश सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोलने वाले देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर में आता है। जाहिर है ऐसे में हमारे देश के लोगो के लिए खास कर युवाओ के लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना कितना जरूरी है। अंग्रेजी बोलना और लिखना कोई मुश्किल काम नही है, हमे बस इस भाषा को वैसे ही सीखना है, जैसे हमने अपनी मात्र भाषा हिंदी को सीखा था। आज के इस लेख पर हम आपको ऐसे 5 Free English Learning Apps के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से बस कुछ ही महीनों में बिना किसी English speaking course के आप अच्छी-खासी अंग्रेजी बोलना शुरू कर देंगे।

अंग्रेजी सिखने के लिए सबसे जरुरी है उसका प्रतिदिन अभ्यास। अगर आप रोजाना अंग्रेजी सिखने की Habit बना लेते है तो आप कुछ ही समय में अच्छी अंग्रेजी बोलना शुरू कर देंगे। अंग्रेजी को सिखने के लिए जरुरी नहीं की आप उसका कोई Complete English Course करे या grammar को शुरुवात से पढ़े बल्कि एक नयी भाषा को सिखने के लिए सबसे जरुरी है उसका रोजाना अभ्यास। तो चलिए समय न गवाते हुए जानते है अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे?

अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे?

जब हम अंग्रेजी सीखना शुरू करते है तो पहले 3-4  दिन तो पूरे जोश के साथ कई -कई घंटे अंग्रेजी पढ़ते रहते है, पर कुछ दिन बाद हमारा अंग्रेजी सीखने में interest कम हो जाता है और हम अंग्रेजी सीखना बंद कर देते है। यही कारण है कि कई बार प्रयास करने के बावजूद भी हम अच्छी अंग्रेजी नही सीख पाते। इसी लिए अब हमको जरूरत है कि हम अंग्रेजी सीखने को अपनी habit में लाये। क्योकि बिना रोजाना अभ्यास के हम कभी भी अच्छी अंग्रेजी नही बोल पाएंगे।

अंग्रेजी सीखने को अपनी daily habit में लाने के लिए आप 5 minute learning formula लागू कर सकते है, यानी पूरे दिन में जब भी आपको 5 minute का समय मिले आप किसी free English learning app की मदद से पांच मिनट अंग्रेजी सिख ले। शुरू में आपको लगेगा कि आप बेवकूफी कर रहे है, और ऐसे तो आप कभी भी अंग्रेजी बोलना नही सिख पाएंगे। पर याद रहे अगर आपने इस formula को 15 से 20 दिन apply कर दिया तो यह आपकी daily habit में शामिल हो जाएगा और ये पांच मिनट कब आधे घंटे में बदल जाएंगे आपको पता भी नही चलेगा।

इस सूत्र को लागू करने के लिए हम आपको ऐसे पांच अंग्रेजी सीखने वाले एप्लीकेशन (5 top English Learning apps)  के बारे में बताएंगे जिनका use करके कई Million लोगो ने पूरी तरह से अंग्रेजी बोलना सीख लिया है। इन apps में ऐसे-ऐसे features है कि आप भी इनके free होने पर doubt करेंगे। तो चलिए जानते है कि वह पांच apps कोन से है, और उनका सही use करके अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें।

5 सर्वश्रेष्ठ ‘इंग्लिश लर्निंग ऐप’

हम आपको जिन जिन English learning apps के बारे में बताने वाले है,  वो सभी apps अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए काफी popular है।  कई Million people अभी इन apps का इस्तेमाल अंग्रेजी सीखने के लिए कर रहे है। Play store में इन सभी apps को users ने 4 to 5 star तक दिए है। तो चलिए अब इनके बारे में जानते है।

1. Hello English: Learn English

Hello English इस श्रेणी में Best editor choice की लिस्ट में आता है। इस app को Play store में अभी तक 10 million से अधिक लोग Install कर चुके है। लाखो लोगो ने इसको 4.6 Star दिए है। Popular होने के साथ- साथ Hello English में उपलब्ध features भी बड़े कमाल के है, Reading, writing, speaking जैसी सुविधाएं इसे और दमदार बनाते है। इसमे दिए गए Practice task जैसे- News, videos, e-books, articles और audios को सुन वह पड़ कर आप अपनी इंग्लिश को जल्द ही strong कर लेंगे। Hindi से English सीखने के साथ-साथ Hello English में 22 languages और है जिनके द्वारा आप इंग्लिश बोलना सीख सकते है।

2. Learn English with Duolingo

Duolingo मेरा सबसे पसंदीदा Free spoken English app है। इसमे भी आपको Writing, reading, speaking और listening के द्वारा अंग्रेजी बोलना वह लिखना सिखाया जाता है। English के अलावा France, Spanish, German और 50+ languages यहां सिखायी जाती है। Duolingo app को play store में अब तक 100 Million users install कर चुके है। लाखो लोगो की rating के बाद इस app को play store में 4.7 star मिले है।

3. Memrise: Learn a new language

Memrise को Google play awards के द्वारा 2017 का Best app winner awards मिला था। अब तक 10 million users इस app को Install कर चुके है। लाखो लोगो ने Memrise को play store पर 4.7 Star दिए है। Memrise English learning app में कई ऐसे features है, जो आपको अंग्रेजी सीखने में मदद करेंगे।

4. Learn English from Hindi

Beginners जो बहुत कम अंग्रेजी जानते है उनके लिए Learn English from Hindi सबसे ज्यादा मददगार है । इस app में छोटे-छोटे tasks है, जैसे gaming task और photos task जिनके द्वारा नए अंग्रेजी सीखने वाले users को काफी मदद मिलती है। अगर बात की जाए इसकी popularity की तो अब तक इसे 1 Million users द्वारा install किया जा चूका है और इसे कुल 4.5 star मिले है। इसकी quality यह है कि आप इसे offline भी बड़ी आसानी से चला सकते है।

5. English Speaking Course

शुरुवात से अंग्रेजी सीखने के लिए यह app काफी useful है। इसमें Grammar, vocabulary, usage of words, conservation जैसे कई useful features है। इस app में English speaking Course की पूरी एक series है, जिसकी help से आप अच्छी अंग्रेजी बोलना शुरू कर देंगे। अब बात की जाए इसकी लोकप्रियता की तो अब तक 1 Million users इसे install कर चुके है और इसे 4.1 rating मिली है।

तो ये थे, वो English Learning Apps जो आपको अंग्रेजी सीखने में काफी मदद करेंगे। पर याद रहे किसी भी नई भाषा को सीखने के लिए उसको अपने बोलचाल में लाना बहुत जरूरी है। अगर आप प्रतिदिन उसका अभ्यास करते है तभी आप अच्छी इंग्लिश बोल पाएंगे। उम्मीद है हमारा यह लेख फ़ास्ट अंग्रेजी बोलना सीखे? आपको पसंद आया होगा। यदि इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे Comment में बताये। अंत में आप चाहे तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में शेयर भी कर सकते है।

4 thoughts on “फ़ास्ट अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे?”

  1. आपने बहुत ही अच्छी जानकारी दी है, बहुत अच्छे तरीके से हर बात को समझाया है।

    आपकी हरेक बात आसानी से समझ में आ गई है।

    Reply
  2. sir apne yahan par bahut hi achhi jankari share ki hain isse ham aasaani se english bolna aur likhna sikh skte hain wo bhi bahut hi kam samay men thank you

    Reply

Leave a Comment