HTML Attributes Reference – All Html Attribute List in Hindi

किसी Web page में extra improvement के करने के लिए हम HTML Attribute का उपयोग करते है। यह HTML attributes एक element को additional information provide कराते है। इन attributes का इस्तेमाल HTML में element के opening tag के भीतर किया जाता है।

इनको namevalue से प्रदर्शित करते है। लगभग सभी HTML tags के attributes उपलब्ध है। एक HTML document में अतिरिक्त सुधार के लिए सभी attribute के काम व उपयोग के बारे में आपको जानकारी होना अति आवश्यक है।

इस पोस्ट में All HTML Attribute list उनके उदाहरण के साथ नीचे दी गयी है। इन्हें समझे व Notepad में practice कर उपयोग में लाये। तो चलिये let’s Start-:

All HTML Attributes List – Html Global Attributes.

Html Attribute List in Hindi

Html में कुछ ऐसे Attributes उपलब्ध है। जिनका उपयोग सभी HTML tags के साथ किया जाता है। ऐसे Html attributes को Html Global Attributes कहा जाता है। नीचे इसकी लिस्ट उनके example के साथ दी गयी है। किसी भी attribute का example देखने के लिए इसके name के उप्पर क्लिक करे।

1. Access key attribute: Html element को active और focus करने के लिए shortcut key specifies करता है।

2. Class attribute: किसी element को एक या अधिक class name निर्दिष्ट करता है।

3. contenteditable attribute: यह किसी Content की सामग्री editable योग्य है या नही यह specify करता है।

4. data-* attribute― page या application के custom data को Private store करने के लिए प्रयुक्त होता है।

5. dir attribute ― यह किसी element में content के लिए text direction specify करता है।

6. draggable attribute ― यह attribute निर्दिष्ट करता है, कि कोई element draggable है या नही।

7. dropzone attribute ― dropzone attribute एक enumerated attribute है। जो indicate करता है, कि drag and drop API का उपयोग करके element पर किस प्रकार का content dropped किया जा सकता है।

8. hidden attribute ― यह attribute निर्दिष्ट करता है, कि एक element अभी तक नही है या relevant नही है।

9. id attribute ― यह Html attribute एक element के लिए unique id specify करता है।

10. lang attribute ― एक document की language निर्दिष्ट करता है।

11. spellcheck attribute ― यह attribute specify करता है, कि क्या element इसकी spelling and grammar की जांच कर रहा है या नही।

12. style attribute ― किसी element के लिए एक inline CSS शैली निर्दिष्ट करता है।

13. tabindex attribute ― यह किसी element के tabbing order को specify करता है।

14. title attribute ― title attribute एक element के बारे में extra information provide करता है।

15. translate attribute ― यह attribute निर्दिष्ट करता है, कि किसी element के content का translate किया जाना चाहिए या नही।

Conclusion

इस पोस्ट में आपको ऐसे attribute के बारे में बताया गया है, जिसे Global attribute कहा जाता है। इन HTML attributes का उपयोग html के किसी भी element के साथ किया जा सकता है। वैसे यह complete html attribute list नही है। बाकी  attributes आपको अगली दो पोस्ट में बताये गए है। किसी भी html attribute का example देखने के लिए attribute name के उप्पर क्लिक करे।

Leave a Comment