Html Tag क्या है? – Lesson 3

Html (Hypertext markup) language सीखने का यह Lesson 3 है। इसमें हम जानेंगे HTML tag क्या है और एक HTML web page बनाने में इसका क्या महत्व है। पहले दो lesson में हमने जाना HTML क्या है और HTML कैसे सीखे. दोनों post के link इस लेख में नीचे दिए गए है।

HTML Tag in Hindi
HTML Tag क्या है इन हिंदी

Html tags को समझना ज्यादा मुश्किल नही है। इसका निरंतर अभ्यास करने से आप कुछ ही समय मे HTML tags के master बन सकते है। इस post में हम जानेंगे HTML tag क्या होते है और साथ ही कुछ Basic HTML tags के Example भी आपको बताएंगे। जिससे आपको HTML tags को समझने में काफी आसानी होगी। तो चलिये बिना समय गवायें Learn Html in Hindi Lesson 3 – HTML tag क्या है शुरू करते है।

Html Tag क्या है (What is HTML Tag in Hindi)

HTML Tags एक प्रकार के code होते है, जिनको दो Singular brackets (<>) के बीच उनका नाम लिखकर दर्शाया जाता है। हर tag की पहचान व उनका एक अलग काम होता है। एक Web page का ऊपरी भाग (head) बनाने से लेकर निचला (footer) व मध्य (Content Area) भाग बनाने तक मे इन्ही tags का use किया जाता है। इन Tags को कम्रशः दो भागों में बांटा गया है।

1. Paired Tags
2. Unpaired Tags.

Paired Tags: यह टैग Paired होते है। इनके opening व closing दोनों tags होते है। Opening tag को Starting tag भी कहा जाता है जिसे <head> से define करते है। वही Closing tag को angular brackets के अंदर slash (/) लगाकर ( </head> ) define किया जाता है। उदाहरण-

<Head> Html Tag in Hindi </Head>

उप्पर दिए गए example में Head Tag को दर्शाया गया है। जिसका use web page के Head part (ऊपरी भाग) को बनाने में किया जाता है। अब चूंकि यह एक Paired Tag है, तो यह ( <Head> ) इसका Opening tag और (</Head>) इसका closing tag है। लगभग सभी महत्वपूर्ण tags paired ही होते है।

Paired Tags Example

Html tag - <html> </html>
Titel tag - <Titel> </Titel>
Body tag - <Body> </Body>
Heading tag - <h1> </h1>
Paragraph tag - <p> </p>
Bold tag - <b> </b>
Italic tag - <i> </i>

Unpaired Tags: यह टैग्स paired नही बल्कि Single होते है इनका कोई opening व closing tag नही होता। Web pages बनाते समय ऐसे tags का use बहुत कम होता है। उदाहरण- <Br>

उप्पर दिये गए Example में यह एक Line Break tag है। जिसका use paragraph लिखते वक्त एक Line को खत्म कर दूसरी line लिखने में किया जाता है। अब चूंकि यह एक Unpaired tag है, इसी लिये इसका कोई Opening व closing tag नही है।

Unpaired tags Example

Image tag - <image>
Horizontal Line tag - <hr>

HTML Tag का क्या काम है

Tim-Berners-Lee ने जब Document Sharing के लिये Word wibe web की शुरुवात की थी। तब उन्होंने अपना पहला Software ENQUIRE बनाया। यह Software बहुत ही Simple language में था । इसका काम किसी text को एक computer से दूसरे Computer तक भेजना था। नई Technology की मांग के चलते Lee ने 1990 में Html language को Specified करते हुए BrowserServer Software की शुरुवात की।

Browser व server Software को बनाते समय Lee ने इनके काम करने के लिये कुछ Special Codes का निर्माण किया। इन codes की मदद से वह Browser को Special command दे सकते थे। आज हम इन्ही codes को Html Tags कहते है। यह टैग्स Web pages बनने से पहले ही लिख दिए गए थे। browser व software server इन सभी टैग्स की Command को पहले से ही समझते है।

उदाहरण के लिए एक Web page को बनाते वक्त Html Document में जब हम Head tag (<head>) को लिखकर उसे browser में run कराते है, तो Browser उस tag की command को समझ कर हमें उसका Output Web page में show कर देता है।

अब क्योंकि हर एक Html element’s (tags) की Browser के लिए अपनी एक अलग Command होती है। जिसकी मदद से हम एक Web page का Structure बना पाते है। Basically एक html Document में इन tags का काम वेब पेज के Structure को बनाने में किया जाता है।

कुछ Basic Html Tags व उनके Example

Basic Paired Html Tags:

1. DOCTYPE Tag – <!DOCTYPE>

यह वैसे कोई टैग नही है परन्तु Doctype टैग Browser को यह बताता है,कि document किस रूप में लिखा गया है। जैसे अभी हम Html के बारे में बात कर रहे है, तो इसे कुछ ऐसे लिखा जायेगा <!DOCTYPE html> इससे Browser को पता चलता है, कि Document html language से बनाया गया है।

2. Html Tag – <html></html>

यह टैग html का Main tag है। जो एक html document को define करता है। एक Html document बनाने की शुरूवात इसी tag से की जाती है। बाकी सभी html element’s इसी टैग के बीच मे लिखे जाते है।

3. Head Tag – <head></head>

इस tag के द्वारा Web page का Header Area बनाया जाता है। यह टैग एक Web page के बारे जरूरी Information provide करता है। <title>, <style>, <script>, <link>, <meta> यह सभी टैग्स Head tag के अंदर ही लिखे जाते है।

4. Body Tag – <Body></Body>

इस tag का इस्तेमाल Web page के Content Area को बनाने में किया जाता है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण टैग है। Body tag एक html document में सिर्फ एक बार ही use में लाया जा सकता है।

5. Title Tag – <title></title>

किसी भी Web page का शिर्षक देने के लिये title tag का इस्तेमाल किया जाता है। इसे Head tag के अंदर लिखा जाता है। title tag की मदद से Browser यह जान पाता है, कि Web page किस बारे में है।

6. Heading Tag – <h1></h1>

यह टैग document की Heading लिखने के लिए use किया जाता है। Heading tag h1 से शुरू होकर क्रमशः h6 तक होते है।

7. Paragraph Tag – <p></p>

यह टैग Paragraph लिखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस tag का use करके आप अपने html document में कितने भी Paragraph use कर सकते है।

8. Bold Tag – <B></B>

किसी important text को Bold (गहरा) करने के लिये Bold tag का use किया जाता है। एक html document में कितने भी Bold tag इस्तेमाल किये जा सकते है।

9. Italic Tag – <i></i>

किसी text को italic (तिरछा) करने के लिये italic tag का use किया जाता है। Html document में इस टैग का इस्तेमाल कई बार किया जा सकता है।

10. Underline Tag – <u></u>

Text को Underline करने के लिये Underline tag का use किया जाता है। इस tag के इस्तेमाल से text के नीचे एक गहरी line खिच जाती है।

Basic Unpaired Html Tags:

1. Line Break Tag – <br>

Html document में Paragraph लिखते समय एक line खत्म कर अगली line start करने के लिये Line Break Tag का use किया जाता है। इस टैग की मदद से Paragraph की लाइन Straight न होकर बारी – बारी से होती है। जिससे एक Web page का Size Control में रहता है।

2. Image Tags – <img>

Html document में Image Add करने के लिये image tag का use किया जाता है। src, alt, width, height व Style यह सभी image tag के attributes है। जिनकी मदद से हम उस image का url, widt , height etc. सभी चीज़े दे पाते है।

3. Horizontal line Tag – <hr>

यह टैग Paragraph में thematic break Specify करने के लिए होता है। अगर आप paragraph लिखते समय अपने Topic से shift हो जाते है, तो यह tag उन दोनों topics के बीच एक लाइन खिंच देता है। जिससे उन दोनों के बीच एक gap आ जाता है।

अंतिम राय

तो दोस्तो Learn html in Hindi का Lesson 3 यही समाप्त होता है। आज हमने इस part में जाना HTML tags क्या है (What is html tags in Hindi) और यह कैसे काम करते है। अपने अगले html all tags in Hindi Lesson 4 में हम आपको Html के सभी टैग्स व उनके इस्तेमाल के बारे में बताएंगे। अपने सभी Question पूछने के लिये नीचे Comment बॉक्स में अपना Comment submit करे